फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man, terrified of overturning the tractor, hanged himself

ट्रैक्टर पलटने से घबराए युवक ने लगाई फांसी

Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man, terrified of overturning the tractor, hanged himself
ठठिया(कन्नौज)। ट्रैक्टर पलटने से घबराए युवक ने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। युवक बिना बताए ट्रैक्टर ले गया था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलटे पुरवा गांव निवासी प्रताप यादव (20) पुत्र लज्जाराम बुधवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर सुरसी गए थे। देर रात लौटते समय सुरसी गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घबराए प्रताप यादव ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने कारण युवक ले फांसी लगाई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed