फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The wait is over watches , today will result

इंतजार की घड़ियां खत्म, आज आएगा रिजल्ट

Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The wait is over watches , today will result

पहली नवंबर को सुबह आठ बजे से जिले के आठों ब्लाकों

विज्ञापन
के लिए सात स्थानों पर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। कन्नौज सदर व गुगरापुर विकास खंडों की मतगणना नवीन मंडी समिति जीटी रोड़ पर होगी। अन्य ब्लाकों की मतगणना संबंधित क्षेत्र में ही होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 682 पदों पर 3,943 उम्मीदवार मैदान में हैं।

28 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 639 प्रत्याशियों ने भी अपना-अपना भाग्य आजमाया है। दोनों पदों पर कुल 710 प्रत्याशी विजयी घोषित होंगे, जबकि 4,582 उम्मीदवार के लिए चुनाव हो चुका है। विजयी होने वाले प्रत्याशियों की दीवाली जमकर मनेगी। मतगणना ब्लाकों में न्याय पंचायतवार शुरू होंगी।

जिस ब्लॉक में जितनी पंचायतें होंगी, उतनी की मतगणना के लिए टेबल लगाई गईं हैं। एक न्याय पंचायत की दो टेबल लगेंगे। दो टेबलों को एक गिना जाएगा। इनमें एक पर बीडीसी व दूसरे पर उसी क्षेत्र के डीडीसी पद के लिए एक साथ मतगणना शुरू होगी।

एक टेबल पर चार मतगणनाकर्मी व एक पर्यवेक्षक के हिसाब से जिले में कुल 1,810 मतगणना कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतगणना के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश तो निर्वाचन आयोग ने नहीं दिया है, पर वीडियोग्राफी जरूर होगी।

हालांकि, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश हो चुके हैं। उधर, मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। दो घंटे पहले सभी को मतगणना स्थलों पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। पहली शिफ्ट 12 घंटे की होगी। रात आठ बजे से दूसरी शिफ्ट शुरू हो जाएगी।

इस बाबत सीडीओ उदयराज यादव का कहना है कि अगर तीसरे शिफ्ट में मतगणना की गुंजाइश होती है, तो पहली शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले इसमें लगाए जाएंगे। उधर, मतगणना के दौरान परिणामों की घोषणा संबंधित रिटर्निंग आफीसर की अनुमति के बाद की जाएगी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए न्याय पंचायत के हिसाब से सहायक रिटर्निंग आफीसर लगाए गए हैं। कुल 81 न्याय पंचायतें जिले में हैं। हर ब्लॉक में एक-एक रिटर्निंग आफीसर भी तैनात हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आठों ब्लाकों के 28 वार्डों के लिए एक-एक एआरओ व सभी डीडीसी पदों के लिए एक आरओ की तैनाती है।

एक ब्लॉक क्षेत्र की संबंधित स्थान पर ही बीडीसी व डीडीसी की मतगणना होगी। बीडीसी के विजयी होने वाले प्रत्याशियों की घोषणा ब्लॉक में ही होगी। वहीं डीडीसी के विजयी होने वाले उम्मीदवारों की घोषणा जिला मुख्यालय से होगी। ब्लाकों में केवल गिनती और आनलाइन ब्योरा फीड किया जाएगा।

उनको प्रमाण पत्र भी कन्नौज से ही मिलेगा। वहीं दूसरी ओर बीडीसी के करीब एक दर्जन प्रत्याशी जिनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है, जिनको जीत के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed