{"_id":"585c18054f1c1b6752e3a381","slug":"the-university-will-develop-skills","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठठिया में बनेगा कौशल विकास विश्वविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठठिया में बनेगा कौशल विकास विश्वविद्यालय
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार कन्नौज को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। करीब 49 एकड़ में उत्तर प्रदेश एकीकृत कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस विश्वविद्यालय से कन्नौज के अलावा आसपास जिलों के बेरोजगार छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह विश्वविद्यालय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास निर्मित हो रहे परफ्यूम पार्क के ठीक सामने बनेगा।
विज्ञापन
डीएम डा. अशोक चंद्र ने बताया कि सीएम कार्यालय से विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए थे। 49 एकड़ जमीन ठठिया ब्लाक की ग्राम पंचायत अलीपुर अहाना व बलनापुर के मध्य में एक्सप्रेस-वे के निकट तलाश ली गई है। प्रदेश शासन को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर जमीन का राजस्व कर्मियों के साथ निरीक्षण किया है। यह विश्वविद्यालय कन्नौज के विकास में एक नया आयाम साबित होगा।
विज्ञापन