{"_id":"585d6fb14f1c1b1864e3c80c","slug":"the-truck-pickups-pits-a-death-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप से ट्रक भिड़ा, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप से ट्रक भिड़ा, एक की मौत, 11 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल लोग।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम संस्कार कर कन्नौज के महादेवी घाट से औरैया लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकप में पूर्वी ओवरब्रिज पर ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे पिकप में सवार एक युवक की मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
औरैया जिले के थाना बेला गांव डम्मरपुर निवासी अहिबरन सिंह के वृद्ध पिता दयाराम का निधन हो गया था। वह पिकप से अपने पिता का शव लेकर ग्रामीणों व सगे-संबंधियों के साथ गंगा तट पर महादेवी घाट आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद शाम को सभी पिकप पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। जीटी रोड पूर्वी बाईपास पर जैसे ही पिकप पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने पिकप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे पिकप में सवार अहिबरन सिंह (55) पुत्र दयाराम के अलावा, औरैया के थाना बेला गांव पटना निवासी सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र जियालाल, बेला थाने के गांव डम्मरपुर गांव निवासी शिवकांत (35) पुत्र रामनाथ, आशाराम (47) पुत्र मानेश्वर, रामगोपाल (65) पुत्र महिपत, शिवशंकर (35) पुत्र छक्केलाल के अलावा औरैया के थाना बेला गांव औंरो निवासी सोबरन (60) पुत्र मेवाराम, बंशीलाल (80) पुत्र मुल्ला, ठठिया थानाक्षेत्र के रंगीनपुर्वा गांव निवासी रामकिशन (55) पुत्र लोकनाथ, औरैया जिले के थाना फ फूंद के गांव फक्कड़पुर निवासी शिवकुमार (40) पुत्र कृपाल सिंह, ठठिया थानाक्षेत्र के दलेनपुर गांव निवासी रामनरेश (52) पुत्र बाबूराम के अलावा कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव आसकरनपुर्वा निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र शिवचरन घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडे हाइवे मोबाइल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवकुमार की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर शिवकांत, सोबरन, रामकिशन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना से पूर्वी ओवरब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रे न मंगवाकर ट्रक को एक साइड में खड़ाकर जाम खुलवाया। इस दौरान तीन घंटे तक जाम लगा रहा।