{"_id":"6845d62defbdd161ad06e2d6","slug":"the-son-in-law-along-with-his-brother-beat-up-his-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-kannauj-news-c-214-1-knj1005-131850-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दामाद ने भाई के साथ मिलकर सास-ससुर और साले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दामाद ने भाई के साथ मिलकर सास-ससुर और साले को पीटा
विज्ञापन
तालग्राम। बेटी की ससुराल आए माता-पिता और भाई को दामाद ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर तीन लोगों के नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर के थाना बिठूर, मंधना कछियाना निवासी अवधेश ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी गुड्डी, पुत्र विपिन के साथ बेटी अंजली के गांव तालग्राम के बमरौली मिलने आया था। बेटी से बातचीत कर रहे थे। तभी दामाद भाई रिंकू, नन्हू की पत्नी और पांच-सात अज्ञात लोगों के साथ आए। सभी लोग एक राय होकर बेवजह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे, पत्नी, पुत्र और बेटी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोग बचाने आए तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।