फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The socialists protest against irregularities

गड़बड़ियों के खिलाफ सोशलिस्टों का धरना

Mon, 25 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 25 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The socialists protest against irregularities

कस्बे में बिछाई जा रही अंडरग्राउंड बिजली लाइन में

विज्ञापन
मानकों की अनदेखी करने के खिलाफ सोशलिस्ट पार्टी के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर आजाद नगर मोहल्ला में स्थित गहरा तालाब के किनारे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काम रोके जाने की मांग रखी।

कस्बे में पिछले छह माह से शासन के निर्देश पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस मामले में सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी का आरोप है कि कार्रदायी संस्था के ठेकेदार लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी कर रहे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बन रही है।

उनका कहना है कि अनियमितताओं के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक जनहित याचिका भी दायर कर रखी है, उसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी। इसके बावजूद भी ठेकेदार पुलिस बल के साथ जबरन लाइन बिछाने व मीटर के कनेक्शन जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे नागरिकों में आक्रोश है।

सोमवार की दोपहर शाहिद अंसारी के नेतृत्व में बदरुल जमा खां, मोहम्मद अलीम, संजीव भट्ट, मोहम्मद  खालिद, मोहम्मद शाकिब, जुबैर खां, करामत टेलर, जुबैर अंसारी, फैज मोहम्मद, मोहम्मद बहार, रिजवान सहित आधा सैकड़ा लोग नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी धरना स्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed