फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The saints of South India Rudrabhishek

दक्षिण भारत के संतों ने किया रुद्राभिषेक

Fri, 26 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The saints of South India Rudrabhishek

दक्षिण भारत के सुब्रमण्यम समाज के 25 संतों ने

विज्ञापन
कन्नौज के सिद्धपीठ मंदिर गौरीशंकर पहुंचकर मां गौरी व भोले बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव शंभू, काशी विश्वनाथ गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर में सुबह 10 बजे बाबा भोलेनाथ का अभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान बाबा का अभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर आदि से किया गया। इसके बाद बाबा का गुलाब के पुष्पों से श्रंगार किया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण भारत के संतों ने निसित दुबे, एस दुबे, आशीष दुबे से संपर्क किया।

इसके बाद वह मंदिर में अभिषेक करने आए। बुधवार की शाम मां गौरी का अभिषेक हुआ। गुरुवार को भोलेनाथ व शुक्रवार को गणेश का अभिषेक कार्यक्रम के अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया है। अभिषेक के दौरान संजय मिश्रा, देवेंद्र, मणी दुबे, आशू दुबे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed