{"_id":"6a932087d0ab65b88803de6c","slug":"kesari-surpasses-yogendra-to-become-the-pride-of-kannauj-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155151-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: योगेंद्र को पछाड़ कन्नौज के गौरव बने केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: योगेंद्र को पछाड़ कन्नौज के गौरव बने केसरी
विज्ञापन
सिकंदरपुर। रक्षाबंधन पर सिकंदरपुर गांव में दंगल हुआ। इसमें पहलवानों ने अपने अदम्य साहस और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कन्नौज के गौरव ने बेवर के योगेंद्र को हराकर केसरी का खिताब जीता। इसके लिए चेयरमैन ने साइकिल देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह ने फीता काटकर किया।
तहसील स्तरीय कुश्ती में छिबरामऊ के कुणाल ने आक्रामक खेल दिखाते हुए छिबरामऊ के ओंकार को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जिला स्तरीय कुश्ती में छिबरामऊ के छोटू और कन्नौज के कासिम के बीच भारी खींचतान देखने को मिली। अंत में कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। अखाड़े की पहली बड़ी भिड़ंत फर्रुखाबाद के जीतो और मैनपुरी के कल्लू बीच हुई। कड़े संघर्ष के बाद दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में 25 कुश्तियां लड़ी गईं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी डटे रहे।
अखाड़े की सबसे चर्चित और अंतिम प्रमुख कुश्ती कन्नौज के गौरव और बेवर के योगेंद्र के बीच हुई। कांटे की टक्कर में गौरव ने बेहतरीन दाव-पेंच से योगेंद्र को चित कर शानदार जीत दर्ज की। विजेता पहलवान गौरव को चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह ने पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। रेफरी अतर सिंह पहलवान और उनकी टीम ने पूरी प्रतियोगिता को पूर्ण निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया। दंगल को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह व उनकी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।