फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two substations down; power out in 165 villages for 15 hours.

Kannauj News: दो उपकेंद्र ठप, 15 घंटे से 165 गांवों की बत्ती गुल

Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two substations down; power out in 165 villages for 15 hours.
कन्नौज। तेज बारिश और जर्जर ढर्रे ने जिले की विद्युत व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। मूसलाधार बारिश के चलते जलालाबाद में केबल बॉक्स फटने से दो विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 15 घंटे से 165 गांवों की बत्ती गुल है। विद्युत निगम के निर्बाध आपूर्ति के तमाम लंबे-चौड़े दावे तेज बारिश में धराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर का आलम यह है कि देविनटोला सरायमीरा में बीते तीन दिनों के भीतर तीन बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। बार-बार बत्ती गुल होने से शहरवासी पानी और गर्मी से परेशान हैं। उधर, जलालाबाद में केबल बॉक्स फटने के बाद दो बड़े उपकेंद्र बंद होने से आधी आबादी अंधेरे में डूब गई है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और लाइनमैन पर बेवजह कटौती के आरोप लगाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि न तो सुनवाई हो रही है और न ही समय पर फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं। जब तक उपकेंद्रों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक आधे जिले पर अंधेरे का संकट मंडराता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुगरापुर व पंप कैनाल फीडर बंद होने से लोग परेशान

जलालाबाद। 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के सरकारी दावे गुगरापुर क्षेत्र में धड़ाम हो गए। रक्षाबंधन की रात 33 केवी के केबल बॉक्स में फाल्ट आते ही गुगरापुर और पंप कैनाल फीडर ठप पड़ गए और 165 गांवों की बिजली एक झटके में गायब हो गई। शुक्रवार रात 1:10 बजे गई आपूर्ति शनिवार दोपहर 3:48 बजे बहाल हो सकी। 15 घंटे तक अंधेरे में डूबे ग्रामीण गर्मी, उमस और पानी के संकट से जूझते रहे। गुगरापुर फीडर से जुड़े 130 और पंप कैनाल फीडर से जुड़े 35 गांवों की बिजली एक साथ ठप हो गई। जेई सुनील सिंह ने बताया कि बारिश के पानी की वजह से 33 केवी का केबिल बॉक्स जल गया था। मरम्मत कार्य के बाद शनिवार दोपहर 3:48 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


बारिश-हवा के साथ शहर में भी बिजली के नखरे

कन्नौज। शहर के होली मोहल्ला, नखासा, बड़ा बाजार, चौहट्टा, अजयपाल, भगवानपुर, तिर्वा रोड, सरायमीरा समेत कई इलाकों में रात के दौरान बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। उमस भरे मौसम में बार-बार कटौती से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अनुसार सुबह 4:33 बजे पाल चौराहा स्थित होमगार्ड कार्यालय के पास लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य के चलते तिर्वा रोड क्षेत्र की आपूर्ति 20 मिनट तक बंद रही। दोपहर 3:20 बजे तेज बारिश और हवा के कारण मकरंदनगर बिजलीघर से जुड़े सभी शहरी और ग्रामीण फीडरों की सप्लाई सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी गई।



देविनटोला में ट्रांसफार्मर बना सिरदर्द

देविनटोला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहा है। हालात यह हैं कि पिछले तीन दिनों में तीन बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है। बार-बार आ रही तकनीकी खराबी से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। एसडीओ सचित शर्मा का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कटौती से भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन
हसेरन। क्षेत्र के किसई-जगदीशपुर गांव में बदहाल बिजली व्यवस्था और घंटों हो रही अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को भीषण कटौती से त्रस्त ग्रामीणों और महिलाओं ने हाथ उठाकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही, अव्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। गुस्साए ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने अफसरों से जांच कराकर लाइनमैन व जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पूरे गांव में रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान आदेश, अनीता, शालिनी, कल्लू, अनीता देवी, मनीष, देवेंद्र, शिखा, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

वर्जन
बारिश में फाल्ट आना स्वाभाविक है। नमी की वजह से केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया था। जेई को भेज कर सही करा दिया गया। जिले में जहां भी संविदा कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें मिल रहीं हैं, उन पर कार्रवाई के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। -प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed