फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The pipeline ruptured, water on the road

पाइपलाइन फटी, सड़क पर पानी-पानी

Mon, 25 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 25 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The pipeline ruptured, water on the road
भैनपुरा नईबस्ती की सड़क पर बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख रोड पर कालिकादेवी मंदिर के सामने मोहल्ला भैनपुरा नईबस्ती में शहीद हरवंश कुशवाह वाली गली में ट्यूबवेल के पीछे मेन पाइपलाइन फट जाने से सड़क पर पानी बह रहा है। हालत यह है कभी भी यह सीमेंटेड सड़क बैठ सकती है। साथ ही नाले की दीवार भी ढह जाने का खतरा बढ़ गया है। दो दिन से पैदा हुई इस स्थिति पर अभी तक पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है, जबकि वार्ड सभासद द्वारा इस समस्या से पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन


एक तरफ कई मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पालिकाकर्मियों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सौरिख रोड पर कालिकादेवी मंदिर के सामने नलकूप के साथ ओवरहेड टैंक बना हुआ है। नलकूप के बगल से शहीद हरवंश सिंह कुशवाह के मकान को जाने वाली सड़क बनी हुई है। तीन दिन पहले इस गली में एक व्यक्ति ने पानी कनेक्शन के लिए सड़क किनारे मेन लाइन से उसका कनेक्शन करवा दिया।
विज्ञापन


परिणाम स्वरूप टंकी से आपूर्ति शुरू होते ही शहीद वाली गली की पाइप लाइन फट गई। इससे उसका पानी सड़क और नाले की दीवारों से बहने लगा। यदि समय रहते इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो जहां सड़क बैठ सकती है वहीं नाले की दीवार ढह जाने का खतरा बढ़ गया है। सभासद हरिशरण शाक्य ने बताया कि अभी पिछले छह महीने पहले ही पालिका द्वारा नाला और सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछवाई गई थी, लेकिन पालिका कर्मियों की लापरवाही के चलते उस पाइपलाइन को ओवरहेड टैंक की मेन पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। इसके कारण शहीद वाली गली की पाइपलाइन प्रेशर नहीं झेल सकी और वह फट गई। इससे जहां प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं अभी हाल ही में बनवाई गई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और नाले की दीवार भी ढहने की कगार पर पहुंच गई।


उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित ने पूरा मामला जलकल लिपिक बालगोविंद पर डाल दिया और कहा वह अभी उन्हें भेजकर समस्या का निस्तारण कराएंगे।  उधर, एसडीएम का निर्देश मिलते ही पालिकाकर्मी हरकत में आ गए और फिर जलकल लिपिक ने मौके पर तत्काल मिस्त्रियों को भेजकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जलकल लिपिक बालगोविंद ने बताया कि जलनिगम द्वारा पाइपलाइन डाली गई थी। उस गली में दो-तीन लोगों ने कनेक्शन लिया है। उन लोगों के कहने पर मेन पाइप लाइन से उस गली की लाइन को जुड़वा दिया गया था। मिस्त्री को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed