फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The old vegetable market business license revoked

पुरानी सब्जी मंडी में कारोबार तो लाइसेंस निरस्त

Wed, 17 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 17 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The old vegetable market business license revoked
मंडी सचिव से वार्ता करते मंडी समिति के आढ़ती। - फोटो : अमर उजाला
पुरानी सब्जी में कारोबार करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। मंडी सचिव ने मंगलवार को व्यापारियों की शिकायत पर यह निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी के कारोबारियों को नवीन सब्जी मंडी में स्थानांतरित कर दिया है। इसके बावजूद पुरानी मंडी में कुछ लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मंडी समिति के आढ़तियों का प्रतिनिधि मंडल मंडी सचिव अभितेंद्र तिवारी  से मिला और उनसे शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने दोबारा पुरानी मंडी में सब्जी उतरवाकर कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंडी सचिव ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि वहां थोक का कारोबार किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मंडी का पूरा स्टाफ सुबह चार बजे से 10 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी में मौजूद रहेगा और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी उनके साथ मौजूद होगा। इसके बाद भी यदि कोई भी आढ़ती पुरानी मंडी में सब्जी उतरवाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इस दौरान पुच्ची ठाकुर, प्रमोद प्रजापति, शक्ति सिंह भदौरिया आदि तमाम आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed