फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The head architect of the SP shilpi

सपा की शिल्पी के सिर सजा ताज

Fri, 08 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 08 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The head architect of the SP shilpi

वीवीआईपी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव

विज्ञापन
में सपा प्रत्याशी शिल्पी कटियार ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र शास्त्री को करारी शिकस्त दी। सपा को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पांच वोट ही पा सके।

कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष के अंदर सुबह 10 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। डीएम अनुज कुमार झा, सहायक निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ उदयराज यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार के अलावा चुनाव आयोग के प्रेक्षक एसवीएस रंगाराव भी नामांकन के दौरान मौजूद थे।

पहला वोट भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र शास्त्री ने डाला। सपा उम्मीदवार के साथ 21 जिला पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट में इंट्री की और मतदान कक्ष में जाकर एक-एक करके वोट डाले। इसके 20 मिनट बाद सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से कलक्ट्रेट गेट तक ले जाकर एक और सदस्य को छोड़ा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत अपने साथ दो कारों में बैठाकर छह जिला पंचायत सदस्यों को लेकर कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचे। ये सभी एक साथ वोट डालने मतदान कक्ष तक गए। सबसे आखिर में बसपा के जिला पंचायत सदस्य हनीफ खां ने वोट डाला। दोपहर डेढ़ बजे तक समस्त वोट डाले जा चुके थे।

मतगणना के लिए निर्धारित समय तीन बजे के बाद प्रेक्षक के सामने काउंटिंग शुरू हुई। इस दौरान शिल्पी कटियार को विजेता घोषित करने के बाद डीएम ने उनको प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एडीएम संतोष वैश्य, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, सदर कोतवाल श्यामवीर सिंह डटे रहे।

उधर, सपा की नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार ने जीत का श्रेय सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को दिया। कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कन्नौज में सीएम व सांसद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की बदौलत वह जीती हैं। विकास की खातिर ही उन्हें 23 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला है।

अब जिले के विकास में योगदान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उधर, प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान ही सपा के सर्वाधिक जिला पंचायत सदस्य जिताकर जनता ने सपा के पक्ष में जनादेश दिया था। अब अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी की जीत से विरोधियों के खोखले दावों की पोल खुल गई। कहा कि कन्नौज के लोगों ने एक बार फिर सपा का साथ देकर साबित कर दिया है कि वे विकास चाहते हैं।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने स्वीकारा कि उनकी पार्टी के टिकट से जीते दो जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग की है। यही वजह रही कि पार्टी के सात जिला पंचायत सदस्य होते हुए भी प्रत्याशी को मात्र पांच वोट ही मिल सके।

क्रास वोटिंग के मामले की छानबीन कर पता करेंगे कि किसने ऐसा किया है। क्रास वोटिंग करने वालों के नाम पता कर हाईकमान को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने पार्टी की हार का कारण धनबल व सत्ता बल को बताया। वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय कहा कि धन के लालच में बसपा के जिला पंचायत सदस्यों ने सपा को वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed