{"_id":"5eb598928ebc3e90807fd9ad","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-kannauj-news-knp5591668147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार सुबह कोतवाली के गाजीपुर्वा के ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। गांव के बाहर तालाब के किनारे नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका देख सन्न रह गए। युवक की पहचान गांव के राजकुमार (24) पुत्र सेवाराम के रूप में हुई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। राजकुमार को फांसी पर लटका देख चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शव का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि राजकुमार सुबह बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। जांच की जा रही है।