फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dead body of a woman was found hanging from a sari noose

Kannauj News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman was found hanging from a sari noose
तिर्वा। साड़ी के फंदे से महिला का शव लटकता देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद पति व सास घर से भाग गए। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के सगरा गांव निवासी अजय कुमार खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में पत्नी बिंदु, पांच साल का बेटा आशिक व मां के साथ रहता था। शाम को अजय की पत्नी बिंदु का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देख पड़ोसियों को होश उड़ गए। वहीं, घटना स्थल पर पति व सास के मौजूद न होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिंदु के पिता औरैया जिले के अछल्दा गांव निवासी तुलाराम ने बताया कि आठ साल पहले शादी की थी। शादी के बाद पति व सास मारपीट करते थे। पिता ने मारपीट के दौरान मौत होने की आशंका जताई है। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed