{"_id":"57cb1b9e4f1c1bd5352cc14a","slug":"the-current-state-of-the-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के मजदूर की करंट से मौत
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Bureau
तिर्वा। फगुहा गांव के निकट बन रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज में मजदूरी कर रहे झारखंड प्रांत के एक मजदूर की बिजली करंट से झुलसकर शुक्रवार की देर रात्रि मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए शनिवार को पूरे दिन ओवरब्रिज के निकट कोतवाली पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर फगुहा गांव के निकट एक्सप्रेस वे का ओवरब्रिज बन रहा है। इसके निर्माण के लिए कई मजदूर दिन रात्रि काम में लगे हैं। शुक्रवार की रात्रि ग्यारह बजे के करीब बेल्डिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान काम कर रहे जागेश्वर मुंडा (18) पुत्र दोहरू मुंडा निवासी गांव आरजू थाना जानामोड़ जनपद बोकारी झारखंड को अचानक करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कालेज में लाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शनिवार की सुबह उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।