{"_id":"685aee37042b2969760c98b5","slug":"the-bodies-of-the-youths-were-recovered-after-four-hours-a-report-of-unintentional-murder-was-filed-against-the-driver-kannauj-news-c-214-1-knj1007-132889-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चार घंटे बाद उठे युवकों के शव, चालक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चार घंटे बाद उठे युवकों के शव, चालक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
गुगरापुर। हादसे के चार घंटे बाद परिजनों ने दोनों युवकों के शव तब उठने दिए। वहीं डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। तब जाकर देर रात संयोगिता मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
क्षेत्र के ग्राम पड़ुआपुर में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने संयोगिता मार्ग पर जाम लगा दिया था और प्रभाकांत व अजय वर्मा के शव नहीं उठने दिए थे। जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की। लोगों ने बताया कि सराय गांव में गंगा से बालू निकालने का ठेका है। ठेकेदार 40 डंपर की परमीशन लेते हैं और रात में 400 डंपर का खनन करवाते हैं। इसके लिए शाम से ही सैकड़ों डंपर संयोगिता मार्ग पर दौड़ लगाने लगते हैं।
गंगा से लेकर डंपिंग स्थल तारापुर तक अधिक चक्कर लगाने के लिए डंपर चालक बेकाबू होकर वाहनों को दौड़ाते हैं। 20 दिन पहले भी एक युवक डंपर की टक्कर से मर गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन ठेकेदारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इस वजह से पुलिस व परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल आलोक दुबे को डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए और चालक की गिरफ्तारी के लिए कहा, तब जाकर लोगों ने रात 11 बजे जाम खोला। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संयोगिता मार्ग पर अवैध खनन और डंपरों पर कार्रवाई की जाएगी।