{"_id":"630672980412865d510b7db7","slug":"temple-kannauj-news-shri-krishna-geet-kannauj-news-knp714470438","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई
विज्ञापन
फोटो 24सीएचबीपी58: बांके बिहारी मंदिर में बधाई गीत गाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कढ़ी चावल के भोग के साथ मंदिरों में कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, टीका भी लूंगी मैया, मैया बिंदिया भी लूंगी, रेशम की लूंगी रजाई, यशोदा मैया दे दो बधाई, गीत गाकर यशोदा मैया से कृष्ण जन्म की बधाई मांगी।
मोहल्ला दीक्षितान व बनवारी नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में युवाओं व महिलाओं की टीम सुबह से ही कृष्ण की छठी महोत्सव की तैयारी में जुट गई थी। कढ़ी चावल के भोग के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। देर रात्रि तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मोहल्ले के रूपेश दुबे, लकी दीक्षित, तनु दीक्षित, चुन्नू दीक्षित, अमर दीक्षित, राघव दीक्षित, अभिजीत दीक्षित, धनीराम, गौरव दीक्षित, राघव दीक्षित, हीरो दीक्षित, अभिषेक आदि युवक व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
मोहल्ला गनेश चौधरी स्थित गमा देवी मंदिर पंडित बनारसी शास्त्री ने महिलाओं व युवाओं के सहयोग से भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई। पूर्वी बाईपास स्थित लक्ष्मी नारायन मंदिर में गणेश गुप्ता, मीरा देवी, बीना गुप्ता, राधिका, सुलेखा, रंजीता पाल, मीरा पाल, प्रीती चौहान, रूपाली गुप्ता व माया आदि ने मंगल गायन किया।
हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत मिंटू शुक्ला, अचल तिवारी, अमित तिवारी, मोहित मिश्रा, कशिश चतुर्वेदी, अनुपम शुक्ला, मोहित यादव, आदेश यादव, अतुल, करन, अभय गुप्ता आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर प्रसाद वितरित कराया।

फोटो 24सीएचबीपी59: कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित करते युवक। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU