फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teela dhansane se yuvatee kee maut, bahan ghaayal

टीला धंसने से युवती की मौत, बहन घायल

Sun, 01 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
teela dhansane se yuvatee kee maut, bahan ghaayal
पिता से जानकारी लेते एसडीएम गौरव शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़ (कन्नौज) । बहन के साथ मिट्टी खोदने गई युवती पर टीला धंस गया। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों बहनों को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने छोटी बहन को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को खरौली निवासी जूली (18) पुत्री साहब सिंह वर्मा अपनी बड़ी बहन बेबी के साथ जूनियर हाईस्कूल के पीछे स्थित टीले से मिट्टी खोदने गई थीं। जूली टीले से मिट्टी खोद रही थीं। बेबी पास में बैठी थीं। तभी उस पर टीला पलट गया। दोनों बहनें मिट्टी में दब गईं। आसपास के खेतों में काम रहे युवकों ने मिट्टी हटाई। दोनों बहनों को बाहर निकाला। जूली को परिजन गंभीर हालत में छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

जानकारी पर एसडीएम गौरव शुक्ला क्षेत्रीय लेखपाल गीतम सिंह के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने हादसा स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने जूली का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि टीला धंसना दैवी आपदा के अंतर्गत नहीं आता है। इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed