फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers found absent, salary stopped

गैरहाजिर मिले अध्यापक, वेतन रोका

Wed, 04 Aug 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers found absent, salary stopped
कन्नौज। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उमर्दा ब्लाक के आठ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आध दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले। कंपोजिट ग्रांट का सही उपयोग, विद्यालय की टूटी बाउंड्री, ई-पाठशाला और कायाकल्प का सही तरीके से संचालन नहीं करने पर 20 से अधिक का वेतन रोक दिया गया। 12 से अधिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा बुधवार को उमर्दा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमापुर पहुंचे। स्कूल में बाउंड्री नहीं बनी थी। प्रधानाध्यापक को प्रधान से मिल कर बाउंड्री बनवाने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय कड़ेरा में ग्रांट का सही उपयोग नहीं करने पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुदेशक शशांक सिंह, पुष्पांजलि, श्रीदेवी और अनिरुद्ध सिंह शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। इनका मानदेय रोक दिया गया है। सहायक अध्यापक रणविजय सिंह आकस्मिक अवकाश पर थे। बाकी 12 लोग उपस्थित मिले।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पट्टी करेड़ा में प्रधानाध्यापक मातृत्व अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह के आकस्मिक अवकाश का पत्र पहुंचने के बाद ऑनलाइन करने पर एक दिन का वेतन काटा गया है। मौके पर ई-पाठशाला और शिक्षण कार्य नहीं होने पर छह अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय चंदौली में प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यम कुमार का एक दिन का वेतन काटा गया। अनुदेशक रागिनी श्रीवास्तव के अनुपस्थित मिलने पर मानदेय रोका गया। सहायक अध्यापक सपना गुप्ता, राजकुमार, दिलीप कुमार और प्रतिभा शिक्षण कार्य और ई-पाठशाला सुचारु रूप से संचालन करती नहीं मिलीं। इससे इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदलेपुरवा में सहायक अध्यापक अंकित त्रिपाठी, प्रीती अनुपस्थित मिलीं। इनका एक दिन का वेतन काटा गया। अनुदेशक अंशुल दीक्षित व शिक्षामित्र रागिनी सिंह नहीं मिलीं। इनका मानदेय रोका गया। बाकी से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से करते नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय पल्टेपुरवा में प्रधानाध्यापक राहुल शुक्ला और सहायक अध्यापक शालिनी कटियार अनुपस्थित मिलीं। इनके एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौली में कंपोजिट ग्रांट, शैक्षिक डायरी, ई-पाठशाला और कायाकल्प का सुचारु रूप से संचालन नहीं करने पर प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन, सहायक अध्यापक सुभाष यादव, अरुण और रोहित का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोका गया। बाकी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय मझपुरवा में चंद्र पाल कुशवाहा, गोविंद सिंह और पिंकी पाल गैरहाजिर मिलीं। इनका वेतन काटा गया। शिक्षामित्र अरुणेंद्र प्रताप सिंह के अनुपस्थित मिलने पर मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर ठकिया में प्रधानाध्यापक सुशील सिंह, सहायक अध्यापक अनमोल वर्मा, बेबी और शिक्षामित्र स्नेहलता उपस्थित मिलीं। इस विद्यालय में कायाकल्प का काम संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed