फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   TB testing facility started in Sau Shaiya

Kannauj News: सौ शैया में शुरू हुई टीबी जांच की सुविधा

Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
TB testing facility started in Sau Shaiya
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में टीबी की जांच फिर से शुरू हो गई है। अस्पताल में पांच मरीजों के टीबी के सैंपल लिए गए, जिसमें एक संक्रमित निकला। सीएमएस ने टीबी लैब का निरीक्षण कर लैब अटेंडेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



शुक्रवार को सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने टीबी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब अटेंडेंट अंचल दीक्षित से लैब की व्यवस्थाओं व रोगियों के सैंपल के बारे में जानकारी ली। लैब अटेंडेंट ने बताया कि पांच मरीजों की टीबी की जांच हुई, जिसमें एक संक्रमित निकला। टीबी लैब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य दो एलए की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल में 15 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाए जाएंगे। इसके बाद रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पैथोलॉजिस्ट डाॅ. जयविजय तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. शोभित भारद्वाज, ईएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह, सुपरवाइजर मोहित कुशवाहा समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

निश्चित डब्बे में कूड़ा डालें स्वास्थ्य कर्मी

निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने नाइट ड्यूटी से सफाई कर्मियों के गायब रहने व बेहतर सफाई न करने की शिकायत की। इस पर सीएमएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को कचरा व बायो मेडिकल वेस्ट को कूड़ेदान में डालने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुपरवाइजर को सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार कराने को कहा।



इनसेट

30 नवंबर से बंद थी टीबी जांच की सुविधा

नगर के सौ शैया अस्पताल में संबद्ध किए गए लैब टेक्निशियन अशोक यादव 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से अस्पताल में टीबी जांच की सुविधा बंद थी। अब अस्पताल के लैब अटेंडेंट अंचल दीक्षित को टीबी जांच शुरू कराकर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed