कन्नौज के इत्र कारोबारी पंपी जैन और फौजान मलिक के घर शनिवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छानबीन जारी रही। कारोबारी फौजान मलिक के यहां करोड़ों रुपये मिले हैं। करीब चार करोड़ रुपये की गिनती पूरी होने की चर्चा है। फौजान मलिक को साथ लेकर अफसरों ने बरामद रुपये भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराए हैं। उनके खातों की भी छानबीन की जा रही है। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन और मंडई ग्वाल मैदान में मरहूम मलिक मियां की मोहम्मद अयूब मोहम्मद याकूब (परफ्यूमर्स) फर्म के प्रतिष्ठानों, घर व कारखानों में शुक्रवार सुबह से आयकर अफसर जांच कर रहे हैं। मोहम्मद अयूब मोहम्मद याकूब फर्म के मालिक फौजान मलिक के घर पर लॉकर और अलमारी से बड़ी रकम मिली है।
2 of 5
Kannauj IT Raid
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब साढ़े चार बजे आयकर टीम कारोबारी फौजान मलिक को अपने साथ लेकर एसबीआई बैंक पहुंची। यहां रुपयों को जमा कराया गया। इसके बाद बैंक में फौजान मलिक के खातों से कितनी बार किन-किन कंपनियों में लेनदेन हुआ। इसकी भी जांच पड़ताल की। फिलहाल अधिकारियों ने कितनी नकदी और क्या बरामद हुआ। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों कारोबारियों के यहां छानबीन चल रही है।
3 of 5
Kannauj IT Raid
- फोटो : अमर उजाला
पम्पी जैन के बहनोई आनंदपुरी निवासी डॉ. अनूप जैन के अलावा उनके करीबी रिश्तेदारों, कर्मचारियों के घरों में भी जांच-पड़ताल की गई। आनंदपुरी स्थित दो मकानों को सीज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी में विदेशी पूंजी के बड़े पैमाने पर आने की आशंका है। अब तक की जांच में 20 से 40 करोड़ तक की पूंजी लगाए जाने की बात सामने आई है।
4 of 5
Kannauj IT Raid
- फोटो : अमर उजाला
जांच पूरी होने तक यह रकम बढ़ भी सकती है। यह किस-किस चैनल और किन-किन देशों के जरिये आई, इसकी पड़ताल की जा रही है। ऐसे में जांच एक दिन और चल सकती है। पम्पी के ठिकानों से आयकर टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसके अलावा कारोबारी स्टॉक का अंतर निकाला जा रहा है।
5 of 5
Kannauj IT Raid
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में स्वरूपनगर, आर्यनगर, सिविल लाइंस, ट्रांसपोर्ट नगर, एक्सप्रेस रोड स्थित फ्लैट और कार्यालयों में छापा मारा गया था। एक्सप्रेस रोड में इनकी प्रगति अरोमा के नाम से फर्म है। कन्नौज में अलग-अलग 13 स्थानों पर कार्रवाई की गई थी। सूत्रों के अनुसार 35 ठिकानों में से 20 पर जांच चल रही है। वहीं मलिक परफ्यूम के यहां अभी भी जांच जारी है।