{"_id":"18a065897d19324f335d29069a9a2442","slug":"talgram-open-in-night-shelters-bonfire-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालग्राम में खुला रैन बसेरा, अलाव जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालग्राम में खुला रैन बसेरा, अलाव जले
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव के
विज्ञापन
निर्देश पर शीतलहर से लोगों और यात्रियों को बचाने के लिए रैन बसेरे की
शुरुआत कर दी गई है। नगर पंचायत कर्मी की ड्यूटी भी इसमें लगाई गई है। वहीं
सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी जलवाए गए हैं।
कस्बे के गुरसहायगंज बस स्टाप बारातघर में चेयरमैन और ईओ शिवमोहन ने आने-जाने वाले लोगों के लिए रजाई गद्दे, रोशन की व्यवस्था के साथ बारात घर में रैन बसेरा की शुरुआत की, ताकि आने वाले यात्रियों, विकलांगों, असहायों, निराश्रितों को रात काटने के लिए भटकना न पड़े।
यहां की व्यवस्था नगर पालिकाकर्मी अंगद को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरा में व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित करें, ताकि गरीबों को शरण लेने में कोई दिक्कत न हो। वहीं कस्बे के बरगदिया चौराहा, चौखटा चौराहा, एक फोटो स्टूडियो, बड़ा बाजार, छिबरामऊ बस स्टाप समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने लकड़ी डालकर अलाव की व्यवस्था की।
वहीं शुक्रवार को छिबरामऊ बस स्टाप से निकल रहे नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार व कानूनगो ने निराश्रित गूंगी महिला को कंबल उपलब्ध कराया। इसी तरह कई अन्य गरीबों को भी ठंड से बचाने के लिए कंबल दिया गया।