{"_id":"58026b1c4f1c1bf62d290326","slug":"tahpur-feeder-malfunction-in-80-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताहपुर फीडर में खराबी से 80 गांवों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताहपुर फीडर में खराबी से 80 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा तालग्राम के बिजली उपकेंद्र की 11 हजार लाइन की केबल में फाल्ट से ताहपुर फीडर ठप हो गया। क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। आलू की पलेवा का समय होने से किसानों को सिंचाई की चिंता सता रही है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी खराबी दूर नहीं कर सके हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीण रघुवीर सिंह, रामकिशोर, ईश्वर दयाल, संजय कुमार, रतनलाल आदि का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर एक बजे तालग्राम उपकेंद्र से ताहपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली घर पर जाकर जब संपर्क किया तो केबल में फाल्ट व इनकमिंग मशीन में खराब होने की जानकारी दी गई। 24 घंटे से अधिकारी फीडर में आई खराबी को दूर नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वहीं, एसएसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को केबल में फाल्ट हो जाने से मशीन में खराबी आई है। जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। रात में बिजली लाइन बहाली का प्रयास किया लेकिन ठीक नहीं हो सकी है। जेई से लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जेई, तालग्राम उपकेंद्र राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ताहपुर फीडर की 11 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया था। वहीं मशीन में कुछ कमी आई है। जिसे सुधारने के लिए कार्य चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों में सिंचाई का संकट
अमोलर। ताहपुर फीडर फुंक जाने से 80 गांवों में अंधेरा है। जिससे बिजली आपूर्ति न होने से क्षेत्र के रसूलाबाद, सलेमपुर, जरामऊ, अलमापुर, भवानी सरायं, गदनापुर, माधव नगर, कलकत्तापुरवा, पुखरावा, खबरामऊ, गदोरा, फिरोजपुर, वैसापुर, कुतहा, रम्भकपुरवा, सरई, आसमपुर पट्टी, सीतापुरवा, नेपालपुर, सिघनापुर, घुसुआपुर, चांदापुर, अकरमाबाद समेत 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
बिजली न मिली तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
विकास खंड कन्नौज के गांव कुईलिया तिराहे में तीन माह से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बिजली ठेकेदार पर दोबारा ट्रांसफार्मर न रखे जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। गांव के भजनलाल ने बताया कि कई साल पूर्व विद्युतीकरण हुआ था। ठेकेदार ने गांव के जर्जर हो चुके तारों की मरम्मत के लिए दोबारा पोल व लाइन खींच दी। लेकिन पुराना ट्रांसफार्मर हटाने के बाद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। तीन माह से लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। गांव के चंद्रभान का कहना है कि बिजली विभाग ने तीन माह बिना आपूर्ति के राधा किशन, रामेश्वर, जय देवी, रामदुलारी आदि को बिजली के बिल थमा दिए। प्रदर्शन कर रहे विमलेश, विनोद, राम बहादुर, राधेश्याम, सिद्धनाथ, देवेंद्र, राजेश, शिवकुमार, मंशाराम आदि का कहना है कि शीघ्र ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति नहीं की गई तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जेई, तिर्वा पंकज कुमार ने बताया कि गांव में तीन माह से बिजली न होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह मामले का पता लगा रहे हैं।