फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Surik , Chhibramau divided into eight parts

सौरिख, छिबरामऊ आठ भागों में बांटा

Sun, 29 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 29 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Surik , Chhibramau divided into eight parts
पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुई हिंसा और मतपेटिका लूट की घटनाओं के साथ
विज्ञापन
चुनावी शराब से हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हलाकान है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर रविवार को कोतवाली में अफसरों की बैठक कर डीएम और एसपी ने समीक्षा की और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

छिबरामऊ और सौरिख सर्किल को आठ भागों में बांटा गया है। कोतवाली में अफसरों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि मंगलवार को होने वाले मतदान में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पक्षपात और दबंगई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले दिनों जिले में शराबी से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए। यदि कोई भी प्रत्याशी के द्वारा शराब या दावत दी जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित प्रधाना के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दावतों से फूड प्वाइजनिंग की संभावना रहती है। उन पर अंकुश जरूरी है। उन्होंने बताया कि सौरिख और छिबरामऊ क्षेत्र को आठ भागों में बांटा गया है। पूरे सर्किल की नाकेबंदी कराई गई है। मतदान शांतिपूर्व ढंग से संपन्न हो इसके लिए 45 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 45 प्रशासन की सेक्टर मोबाइल, नौ जोनल मजिस्ट्रेट और इतने जोनल प्रशासन तैनात किए गए हैं।

चार सीओ, चार एसडीएम के अलावा दो एएसपी, सीडीओ, डीडीओ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 700 सिपाही, 10 इंस्पेक्टर, 90 दरोगा, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आईटीबीपी, 243 हेड कांस्टेबिल, 850 होमगार्ड, 150 पीआरडी जवान, चार फायर की टोलियां, दो वायरलेस की टोलियां के साथ चार टोलियां रिजर्व में रखी गई हैं।

ट्रैफिक के साथ चीफ फायर आफीसर आरआई रेडियो और एलआईयू की तीन टोलियों को भी सर्किल में तैनात किया जाएगा। पोलिंग एजेंट को मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि वोटिंग प्रभावित करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से आठ सुपर जोनल मोबाइल को आज से ही क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वह अभी से ही अपने-अपने बूथों पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को निर्देश दें।

बैठक में एडीएम संतोष वैश्य, सीडीओ उदयराज यादव, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ तिर्वा, सीओ सदर, सीओ छिबरामऊ, एसडीएम, कोतवाल और सभी एसओ के अलावा आईटीबीपी जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed