{"_id":"67057dbc777b5ea0d300c544","slug":"students-will-take-training-in-three-advanced-courses-in-modern-workshop-in-iti-kannauj-news-c-214-1-knj1006-119607-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप में तीन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण लेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप में तीन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण लेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। छिबरामऊ, तालग्राम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 3.5 करोड़ की लागत से तैयार आधुनिक वर्कशॉप में प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें विद्यार्थियों को तीन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे रोजगार के सुलभ अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। इन तीन ट्रेडों की सभी सीटों पर प्रवेश हुए हैं।
टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से तालग्राम रसूलाबाद स्थित आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आधुनिक संसाधनों, मशीनों व अन्य सुविधाओं से युक्त वर्कशॉप अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नए सत्र में यहां पर तीन ट्रेडों के संचालन की अनुमति मिली है। इसमें एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग) में 40 सीटें, ऑडीशन यूजिंग एडवांस टूल्स में 20, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर में 24 में सभी सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इन तीन ट्रेडों में प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। इसके लिए टाटा कंपनी की तरह से अनुदेशक वीर प्रताप और श्रुति की तैनाती भी की है।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रभारी अनुदेशक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक कार्यशाला में सामानों की कटिंग करने वाली मशीन, मशीनों का लेआउट, पेंट बूथ मशीन, प्लंबरिंग लैब के साथ ही अन्य सुविधाएं भी वर्कशॉप में उपलब्ध हैं। इन मशीनों के माध्यम से विद्यार्थी एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर आसानी से नौकरी को पा सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से बनी आधुनिक वर्कशॉप में तीन नई ट्रेडों में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस वर्कशॉप को काफी आधुनिक बनाया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे और आत्म निर्भर बन सकेगें। - संजीव कुमार पाल, प्रधानाचार्य