फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students crushed by truck , killed

छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 17 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 17 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students crushed by truck , killed

नादेमऊ रोड पर ग्राम मझिगवां के पास गिट्टी लदे तेज

विज्ञापन
रफ्तार ट्रक ने स्कूल से पढ़कर घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

लगभग ढाई घंटे तक रहे जाम को एसडीएम व सीओ ने आश्वासन देकर खुलवा दिया। ग्राम मझिगवां निवासी हरीराम शाक्य दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार गांव में रहता है। उनका छोटा पुत्र पंकज (12) श्यामप्यारी जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र है। गुरुवार को वह स्कूल से पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था।

गांव के मोड़ पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। छात्र का शव भी ट्रक के पहिये में फंसा रहा। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

इस बीच जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सौरिख-नादेमऊ रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, एसओ रजनेश चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने जाम लगाए लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण सड़क पर ब्रेकर बनाने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर आड़े थे। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।

छात्र के चाचा प्रदीप कुमार पुत्र गयाप्रसाद की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed