फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students crushed by truck, killed

ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Sun, 24 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 24 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students crushed by truck, killed
लकड़ी डालकर रोड पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

सौरिख (कन्नौज)। नादेमऊ रोड पर ग्राम टड़ा व नगला भारा के बीच ट्रैक्टर लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे भाई के साथ खड़े छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नादेमऊ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम व सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अफसरों के आश्वासन पर ग्रामीण ढाई घंटे बाद रास्ते से हटे। उधर, घटना की जानकारी देने जा रहे एक ग्रामीण को ट्रक चालक के साथियों ने पीट दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में अलग-अलग दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सहरोई निवासी नवरत्न सिंह का पुत्र विपिन (11) सीएसबी इंटर कॉलेज नगला टड़ा में कक्षा चार का छात्र है। वह अपने बड़े भाई विनीत जो कक्षा दस का छात्र है, के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। जब वह टड़ा और नगला भारा गांव के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को देख दोनों भाई सड़क किनारे खड़े हो गए लेकिन ट्रक ने छोटे भाई विपिन को टक्कर मार दी और फिर ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया बाद में सहरोई में खेरे के पास ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


इस बीच घटना की जानकारी होते ही मृतक छात्र के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नादेमऊ-सौरिख रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ व सौरिख थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जाम लगाए ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब कहीं करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक छात्र के पिता नवरत्न सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिस समय दुर्घटना हुई उस वक्त ग्राम नगला भारा निवासी सुनील कुमार अपने ट्यूबवेल पर मौजूद था। घटना होने के बाद वह इसकी जानकारी देने मृतक छात्र के घर जा रहा था। तभी उसे रास्ते में नगला तेज के कुछ लोगों ने रोक लिया और उसे बंधक बनाकर पिट दिया। जब इसकी जानकारी अन्य गांव के लोगों को हुई तो उन लोगों ने नगला तेज में धावा बोल दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देख किसान को बंधक बनाने वाले लोग उसे छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले ट्रक को वहां खड़े देख उसमें तोड़फोड़ कर दी। सुनील कुमार ने ग्राम नगला तेज के मुकेश, मोहित, सुरेश, अजय के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed