फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students called for saving the Sparrow

छात्राओं से गौरैया बचाने का आह्वान

Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students called for saving the Sparrow

गौरैया बचाओ अभियान के तहत प्रभागीय वनाधिकारी ने

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को लकड़ी के बने घोंसले प्रदान किए और गौरैया को बचाने का आह्वान किया।

कहा कि वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण के कारण गौरैया चिड़िया विलुप्त होती जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह शनिवार को तालग्राम रोड स्थित पायका मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान बालिकाओं से आह्वान किया कि ऐसा माहौल बनाएं जिससे कि चिड़ियां घरों में आना शुरू करें। टूटे घड़ों के टुकड़े में पानी भरकर रखें।

चावल, गेहूं, बाजरा के दाने खाने के लिए डालें। वन क्षेत्राधिकारी अरुण मिश्रा ने गौरैया से होने वाले फायदे गिनाए। जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह ने बचपन की यादें ताज कर गौरैया संबंधी कविता सुनाई। टीचरों ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान वन दारोगा कोमल सिंह, वन रक्षक, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed