{"_id":"66adb184fcfa2b5b45bff438f9c72f31","slug":"student-died-due-to-electric-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आया छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आया छात्र, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पोहपपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। ग्राम पोहपपुर निवासी कन्हैयालाल पांडेय का बेटा विमल (18) कक्षा दस का छात्र है। वह घर के बाहर बिजली पोल के पास बंधी भैंस को खोलकर चराने जा रहा था।
उसी दौरान उसने एचटी लाइन के टूटकर लटक रहे तार को डंडे से हटाने का प्रयास किया। इस पर तार जमीन पर आ गिरा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। वहीं पास में खड़ा उसका साथी भोलू पुत्र राजेंद्र पांडेय को भी करंट का जोरदार झटका लगा। हादसा होते ही गांव के लोग दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल विमल को सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।