फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stroke test begins

शक्ति परीक्षण के लिए शुरू हुई जोर आजमाइश

Thu, 13 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 13 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Stroke test begins
demo pic - फोटो : अमर उजाला

29 अप्रैल को उमर्दा ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव के खिलाफ होने जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के लिए सपा व भाजपा के पदाधिकारियों व समर्थकों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। दोनो दलों के लोग क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने को जुटे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेता अजय वर्मा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर उमर्दा ब्लाक के 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हलफनामे सौंपे थे। इन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया था कि ब्लाक सदन में ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव अल्पमत में आ गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने 29 अप्रैल की दोपहर ग्यारह बजे ब्लाक के सभागार में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


शक्ति परीक्षण व अविश्वास प्रस्ताव की जिम्मेदारी एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव को दी गई है। डीएम के आदेश के बाद मौजूदा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव जिले भर के सपा नेताओं व समर्थकों के जरिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर समर्थन देने का दबाव बना रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता अजय वर्मा भी पूरी तैयारी में हैं। उनका दावा है कि 92 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा डेढ़ दर्जन और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उन्हें समर्थन हासिल है। 29 अप्रैल को शक्ति परीक्षण के दौरान सपाइयों का दावा ध्वस्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed