{"_id":"6b0092529a5484d5840ef817","slug":"strict-action-against-pcf-pcus-sluggishness-in-paddy-procurement-notice-to-managers-kannauj-news-c-214-1-knj1007-159589-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धान खरीद में पीसीएफ-पीसीयू की सुस्ती पर सख्ती, प्रबंधकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धान खरीद में पीसीएफ-पीसीयू की सुस्ती पर सख्ती, प्रबंधकों को नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर पीसीएफ और पीसीयू की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। केंद्र खुलने के बावजूद किसानों से धान खरीद की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीसीयू के सातों केंद्रों पर अब तक खरीद का खाता ही नहीं खुल सका है। वहीं, पीसीएफ के तीन केंद्रों पर भी हालात बेहद सुस्त हैं। कहीं महज 18 क्विंतल तो कहीं 116 क्विंतल धान ही तौला जा सका है। खैरनगर और उमर्दा में तो खरीद पूरी तरह शून्य बनी हुई है। इस ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए जिला विपणन अधिकारी ने दोनों एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
29 केंद्रों की व्यवस्था, निगरानी पर उठे सवाल
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की उपज खरीदने के लिए जिले में कुल 29 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें छिबरामऊ तहसील में 13, तिर्वा में 12 और कन्नौज तहसील में 4 केंद्र शामिल हैं। इसके बावजूद कई केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से जमीनी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में अब तक कुल 2814 क्विंतल धान की खरीद हो चुकी है।
बिना पंजीकरण नहीं बेच सकेंगे धान
सरकार ने इस बार धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंतल तय किया है। सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है, जबकि खरीद के बाद सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान भेजने की व्यवस्था की गई है। जिला विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि खरीद में लापरवाही बरतने पर पीसीएफ और पीसीयू के जिला प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है और खरीद बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मक्का और बाजरा की खरीद भी धीमी
धान के साथ-साथ जिले में मक्का और बाजरा की खरीद भी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। मक्का खरीद के लिए 1375 मीट्रिक टन और बाजरा के लिए 800 मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि अब तक दोनों फसलों की कुल खरीद 2814 क्विंतल दर्ज की गई है। खैरनगर और उमर्दा में इन फसलों की खरीद भी शून्य रही है। सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 2410 रुपये और बाजरा का 2900 रुपये प्रति क्विंतल निर्धारित किया है। बाजरा बेचने के लिए 94 और मक्का के लिए 10 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।