Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Poor performance by two teachers and an ASHA worker; instructions issued for action.

Kannauj News: दो शिक्षक और एक आशा कार्यकर्ता की प्रगति खराब, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 30 Nov 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 30 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Poor performance by two teachers and an ASHA worker; instructions issued for action.
फोटो :33: बूथ का निरीक्षण करते एडीएम रतन। स्रोत : विभाग
कन्नौज। छिबरामऊ और गुरसहायगंज क्षेत्र के विभिन्न बूथों का एडीएम वित्त एवं राजस्व रतन ने निरीक्षण कर विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखी। इस दौरान दो सहायक शिक्षक और एक आशा कार्यकर्ता की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। कई घरों में सत्यापन का काम अधूरा मिला। एडीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीएम ने नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए फार्म-6 के आवेदन भी अपेक्षा से काफी कम मिले। निरीक्षण में खामियां मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले दोनों सहायक शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, आशा कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही। प्रशासन की सख्ती के बावजूद यदि बीएलओ निर्धारित जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं तो मतदाता सूची की शुद्धता पर भी सवाल उठना लाजिमी है। एडीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन पूरा करने और पात्र नए मतदाताओं से फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि आगामी निरीक्षण में भी लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

औचक निरीक्षण से बढ़ी कर्मचारियों की चिंता

एडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण का काम केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अधिकारी लगातार बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे। सत्यापन में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

----------

नए मतदाता बनने के लिए भरे गए 24 फॉर्म-6

सिकंदरपुर। पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने बूथ पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और नए मतदाता बनने पहुंचे युवाओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, मालवीय नगर के सभासद मोहम्मद शाहिद अपने वार्ड के करीब 11 नए मतदाताओं को लेकर केंद्र पहुंचे और उनके फॉर्म-6 भरवाए। नगर पंचायत लिपिक रेणुका शाक्य ने बताया कि अभियान के तहत अब तक नए मतदाता बनाने के लिए 24 आवेदन फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। संवाद


----------

बीएलओ ने बनाए 55 नए वोट

खड़िनी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कस्बा स्थित बूथ संख्या 39 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम सिंह उर्फ छोटे भदौरिया ने बूथ पर पहुंचकर अपना वोट बनवाया। इस पर बीएलओ ने उन्हें मतदाता पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सही जनप्रतिनिधि का चयन करना भी राष्ट्रसेवा का हिस्सा है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed