फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stolen in grocery store, took away goods worth seven lakhs including cash

किराना दुकान में चोरी, नगदी सहित करीब सात लाख का सामान ले गए

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Stolen in grocery store, took away goods worth seven lakhs including cash
वारदात के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के सीएसबी रोड पर राजापुर बंबा के पास किराने की दुकान में गुरुवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर जीने का दरवाजा तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। यह सीसीटीवी डिवाइस और एलईडी भी चुरा ले गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला किदवई नगर निवासी नीलेश कुमार चौरसिया की छिबरामऊ-सौरिख-बिधूना रोड पर राजापुर बंबा के पास विद्या प्रोविजन स्टोर नाम से दुकान है। गुरुवार रात चोर पशु आहार की कैनोपी के सहारे छत पर चढ़ गए। यहां जीने का गेट तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुस गए। शटर के ताले तोड़कर दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चोर दुकान में रखे 95 हजार रुपये, 11 बोरी चीनी, 17 कट्ठा रिफाइंड, केसर, पान मसाला, सिगरेट, घी, तेल, साबुन सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान समेट ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस और एलईडी भी ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने छत में रस्सी बांधकर पीछे से सामान उतार लिया। शुक्रवार सुबह नीलेेश का बेटा अंकित दुकान खोलने पहुंचा। दुकान का शटर खोलने पर बिखरे सामान को देखकर उसके होश उड़ गए। वारदात की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से वारदात की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि दुकान से नगदी समेत लगभग सात लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगी रही पुलिस, टूटते रहे दुकान के ताले
किराना स्टोर की दुकान में चोरी हो रही थी और चंद कदम दूर राजापुर बंबा पर डायल 112 पुलिस की ड्यूटी लगी थी। इसके बावजूद चोरों ने घंटों वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सामान लेकर निकल गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed