{"_id":"609584ac8ebc3e8da7786e28","slug":"sticks-in-two-sides-in-a-land-dispute-13-injured-kannauj-news-knp627261266","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, 13 घायल
विज्ञापन
इंदरगढ़। जमीन के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हरचंदापुर गांव में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से चंद्रभान, उनकी पत्नी निर्मला देवी, भाई अमर सिंह, भानू प्रताप, सुधा, चंद्रभान की बेटी पूनम घायल हैं। दूसरे पक्ष से रामदास, उनके भाई विशुनाथ, विनोद, नरेश, राजेश, संतराम, रामू घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार के मुुताबिक जमीन विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांज कर कार्रवाई की जाएगी।