फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stay away from fast food and avoid communicable diseases

Kannauj News: फास्टफूड से दूरी रख संचारी रोगों से करें बचाव

Tue, 28 Mar 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stay away from fast food and avoid communicable diseases
छिबरामऊ। नगर के नेहरु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। कहा गया कि फास्ट फूड का सेवन कम करने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को अतिराजपुर गांव में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन डॉ. प्रशांत दीक्षित ने कहा कि हैजा, मलेरिया, डेंगू आदि रोगों से बचने के लिए अपने आस-पास की सफाई रखनी चाहिए। वालिंटियर्स को संतुलित भोजन का सेवन करने के साथ ही फास्ट फूड का उपयोग कम करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर होने वाली सर्पदंश की स्थिति में बिना किसी झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रोगी को अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं में पाई जाने वाली खून की कमी से बचने के लिए हरी सब्जियों के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में बताया। डॉ. राजीव कुमार सिंह ने रोजमर्रा के जीवन में जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण के व्यवहारिक तौर तरीकों के बारे में बताया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दवाओं का वितरण किया। छात्र-छात्राओं ने गांव के अमृत सरोवर पर जाकर श्रमदान किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता की देखरेख में आयोजित शिविर में प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह, प्रधान राजीव त्रिपाठी, कृष्ण कुमार यादव, मो. साबिर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed