फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Standing in bright sunlight casts vote

चटख धूप में खड़े होकर डाले वोट

Wed, 14 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 14 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Standing in bright sunlight casts vote

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सौरिख और छिबरामऊ में

विज्ञापन
अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए मतदाताओं को समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ा। धूप में खड़े होकर उनको अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ा।

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि मतदान के लिए आने वाले वोटरों को सभी तरह की सहूलियत मुहैया कराई जाए। पोलिंग बूथों पर वोटरों के छांव की व्यवस्था की जाए, पर अधिकतर केंद्रों पर छांव की कोई व्यवस्था नहीं थी। उच्च प्राथमिक स्कूल जाफराबाद में मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे।

इन चारों बूथों पर वोट देने के लिए आने वाले मतदाता धूप में खड़े होकर मत डालने की प्रतीक्षा करते दिखे। धूप से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। उधर, चुनाव कराने पहुंची पोलिंग पार्टियों ने दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए करीब 20 से 25 मिनट मतदान रोक दिया।

इस दौरान महिला-पुरुष वोटर बाहर खड़े रहकर उनके खाना खाने का इंतजार करते रहे, जबकि चुनाव आयोग के निर्देश थे कि किसी भी सूरत में मतदान शुरू होने के बाद उसे प्रभावित नहीं किया जाएगा। इसका असर कहीं न कहीं मतदान प्रतिशत पर पड़ने की संभावना है।

ऐसे दृश्य प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर सहित अधिकतर मतदान केंद्रों पर देखने को मिले। हालात यह थे कि मतपेटियों के निकट कोई मौजूद नहीं मिला। उधर, आयोग और मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिए गए थे कि चुनाव में मतदान करने के लिए आने पर सबसे पहले मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता की बायें की हाथ तर्जनी पर अमिट स्याही लगाएगा।

इसके बाद वह अपने मनपसंद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगा। उसके वोट डालकर वापस आ जाने पर दूसरे को भेजा जाएगा, पर कन्या प्राथमिक विद्यालय देवीपुर सहित अन्य जगहों पर महिलाएं एक साथ वोट डालती मिली। वह निशानों का भी मिलान करते देखी गई। इन महिलाओं को मतदान कर्मियों अथवा पुलिस ने रोकने-टोकने की कोशिश भी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed