फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spend billions Lohia path still incomplete

करोड़ों खर्च फिर भी अधूरा लोहिया पथ

Sun, 27 Sep 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Sun, 27 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Spend billions Lohia path still incomplete
निर्माण की तय समय सीमा के दो साल बाद भी लोहिया पथ अधूरा पड़ा है। पांच जनपदों को जोड़ने वाले लोहिया पथ पर 80 करोड़ रुपया खर्च होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सफेदपोश नेताओं की खींचतान के कारण समय रहते टेंडर प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण अब आचार संहिता का ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर व कानपुर देहात जिले को जोड़ने वाले लोहिया पथ की कुल लबाई 92 किमी है। इसमें से ठठिया से मकनपुर तक करीब आठ किमी हिस्सा जर्जर है। कई जगह पर तो डामर व गिट्टी गायब हो चुकी है। पहले यह रोड सौरिख से मकनपुर जिला मार्ग घोषित था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे कर्री पुलिया सैफई से मकनपुर दरगाह तक जोड़ने का आदेश दिया और लोहिया पथ नाम दिया। इसे चौड़ा व मजबूत बनाने के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट त्वरित आर्थिक विकास योजना में दिया गया। करीब 84 किमी रोड बन चुका है, लेकिन ठठिया से मकनपुर तक का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भाग अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीण योगेश कनौजिया, विजय द्विवेदी ने कई बार प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरन यात्रियों को दूसरे रास्तों से लेकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। डा. रामाधार कनौजिया, संजीव दोहरे, अनूप तिवारी, बउआ ठाकुर का कहना है कि यदि ठठिया ने मकनपुर तक रोड बन जाए तो लोहिया पथ बाईपास का काम करेगा। इसे बिल्हौर व कन्नौज के बीच जीटी रोड हाइवे का यातायात भार कम होगा और जाम की समस्या कम होगी।

ठठिया से जुडे़ गांव
ठठिया, पुरानी ठठिया, बल्लपुरवा, मधईपुरवा, महसैंया, रिक्खापुरवा, होलेपुर, चौहाननपुरवा, इनायतपुर, कृपालपुरवा, करौंदाशाहनगर, भदौसी, पलिया समेत आधा सैकड़ा गांव लाभांवित होंगे।


टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए अक्तूबर में रोड का निर्माण शुरू नहीं हो सकेगा क्योंकि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। तब कहीं जाकर सड़क बनना शुरू हो सकेगा।
- अंबिका सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed