फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sparrow conservation measures outlined

गौरैया संरक्षण के बताए उपाय

Fri, 26 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sparrow conservation measures outlined

गौरैया संरक्षण कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी

विज्ञापन
आवासीय विद्यालय में गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने विलुप्त होती गौरैया पक्षी को संरक्षण देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यही नहीं उन्होंने घोंसले वितरित कर गौरैया को संरक्षण देने की विधि भी बताई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने छात्राओं को बताया कि धीरे-धीरे गौरैया विलुप्त होती जा रही है। अब उनके संरक्षण का स्थान नहीं बचा है।

कहा कि यह पक्षी हमारे सामाजिक सरोकार व घरेलू माहौल में हमारे लोक गीतों, प्रथाओं, सामाजिक रीतिरिवाजों में अभिन्न रूप से शामिल है। गौरैया के संरक्षण में कमी होना पर्यावरण के क्षरण का संकेत है। इसका प्रभाव हमारे अस्तित्व पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने गौरैया पक्षी को आकर्षित करने के तौरतरीके छात्राओं को बताए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ के वार्डन मनीषा सिंह, सुनील भदौरिया, मोनिका, विकास दीक्षित, शशि चौरसिया, सुमित, कन्हैयालाल के अलावा वन विभाग के दरोगा महादेव, वन संरक्षक राकेश बाबू दीक्षित, वनकर्मी मनोज दीक्षित व 80 छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed