फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं

Mon, 31 Aug 2026 06:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 06:31 AM IST
सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलश में लगी थी। औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के बदमाशों से हुई पुलिस में बदमाश सुमित और मोहित ढेर हो गए। 

विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli
शामली एनकाउंटर। मारे गए बदमाश मोहित (पीली टीशर्ट) और सुमित। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं और सोनीपत के रहने वाले थे।


UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli
पुलिस की गाड़ी में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli
मुठभेड़ की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चार शूटरों ने दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या में चार शूटर शामिल थे। इनमें सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अब पुलिस सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
UP: Ankit Baliyan's two killers gunned down in an encounter; two sharp-shooters killed in Shamli
मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद लगातार बदमाशों का पीछा कर रही थी पुलिस
अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की तलाश शुरू की थी। जांच में उनके बागपत और लोनी की ओर भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी। सोमवार सुबह इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हो गया।

ये भी देखें...
मेरठ का थप्पड़ कांड: आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा, रवि गौतम बोले- इंसाफ मिलने तक करेंगे आंदोलन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed