{"_id":"5de010478ebc3e55003c24fa","slug":"sona-chaandee-lekar-rishte-mein-phoo-pha-ke-saath-gaee-kishoree-kannauj-news-knp5288301161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी लेकर रिश्ते में फू फा के साथ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना-चांदी लेकर रिश्ते में फू फा के साथ गई किशोरी
विज्ञापन
कन्नौज। रिश्तों को दरकिनार कर रिश्ते में फूफा लगने वाला युवक 17 साल की किशोरी को घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नगदी के साथ लेकर चला गया। 23 नवंबर की रात हुई इस घटना की रिपोर्ट भाई ने गुरुवार को सदर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
शहर में रहने वाले सराफा कारोबारी 23 नवंबर को पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ रिश्तेदार के यहां बरात में गए थे। घर पर 17 साल की बेटी अकेली थी। इस दौरान फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक रात को घर आ गया। वह सराफा की 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर साथ ले गया। किशोरी घर में रखी 11 किलो चांदी, 110 ग्राम सोने के जेवर और 52 हजार की नगदी भी ले गई। बरात कर 24 नवंबर को घर लौटने पर सराफ कारोबारी को बेटी के लापता होने की जानकारी हुई। घर में रखी नगदी और जेवर भी गायब मिले। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि रिश्ते में फूफा लगने वाला युवक किशोरी को ले गया है। किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ सदर कोेतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित भाई ने बताया कि करीब आठ लाख की ज्वैलरी गायब है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन कर जल्द किशोरी को तलाश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।