फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " So the Lord our heartfelt devotion founded on love '

‘भक्ति तो प्रभु के प्रति हार्दिक प्रेम पर टिकी’

Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
" So the Lord our heartfelt devotion founded on love '

संत निरंकारी भवन में हुए सत्संग में चेन्नई से आए

विज्ञापन
महात्मा आरपी सिंह ने कहा कि प्रभु की भक्ति में भेदभाव, ऊंच-नीच के लिए स्थान नहीं है। भक्ति तो प्रभु के प्रति हार्दिक प्रेम पर टिकी है।

उन्होंने कहा कि निराकार प्रभु परमात्मा के साथ जिसका नाता जुड़ जाता है, उसके जीवन में प्रेम का उदय हो जाता है। जिसका नहीं जुड़ता, उसके जीवन से हमें कभी भी प्रेम की शीतलता प्राप्त नहीं होती। हमें उससे सदैव कठोर व्यवहार ही मिलता है। हर इंसान को प्रभु परमात्मा के साथ नाता जोड़ना चाहिए, तभी उसके जीवन में अनंत प्रेम का उदय होगा।

हम पूजा पाठ करते हैं, दान करते हैं। पूछने पर उत्तर मिलता है प्रभु को खुश करना चाहते हैं तो क्या प्रभु इन बातों से ही खुश हो जाएगा। नहीं, प्रभु के वंदों से जब तक प्रेम नहीं किया जाएगा, तब तक प्रभु को खुशी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा से प्रेम का आनंद तो प्रेमी ही जानता है। उन्होंने कहा कि ढाई आखर प्रेम का पढ़ै सो पंडित होय।

वास्तव में वही पंडित है, जिसके अंदर प्रेम बसा है। अगर प्रेम करना नहीं सीखा तो पंडित, ज्ञानी या संत कभी नहीं बन सकते। महात्मा राकेश राठौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुशील बाबू, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना लाल, रामगोपाल, रामकृपाल, कमलेश, रवींद्र, वीरेंद्र शर्मा, अन्नपूर्णा, विमला, मालती, रश्मी, जय देवी, जसोदा, रामा देवी, सोनी वर्मा ने भी संगत को निहाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed