फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   smuggler,arrest

हरियाणा एसटीएफ ने शातिर तस्कर को दबोचा

Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
smuggler,arrest
कन्नौज। शहर के सरायमीरा मोहल्ले के देविन टोला निवासी तस्कर को हरियाणा एसटीएफ ने दबोच लिया। नशे के कारोबार में लिप्त तस्कर की निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापे मारे गए। पुलिस तस्कर को अपने साथ हरियाणा ले गई।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना राई की पुलिस ने 35 किलो चरस और पांच किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को दबोचा था। इस दौरान शहर के सरायमीरा के देविन टोला निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ मास्टर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन

शातिर तस्कर देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) हिसार यूनिट के इंस्पेक्टर पवन कुमार को दी गई थी। रविवार को निरीक्षक पवन कुमार, एसआई राजेश कुमार, अजय कुमार, सत्य नारायण, आरक्षी विवेक कुमार ने दबिश देकर तस्कर देवेंद्र सिंह उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह की निशानदेही पर कई ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारे। उसके जान-पहचान के लोगाें से पूछताछ की गई। एसटीएफ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि देवेंद्र नेपाल से चरस और अफीम की खेप लाता था। इसके बाद वह अन्य तस्करों के साथ हरियाणा, पंजाब और यूपी के कई शहरों में तस्करी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed