फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Skandmata mother 's prayers

मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की

Sun, 18 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 18 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Skandmata mother 's prayers

जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे

विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव में शनिवार की रात मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की गई। इस दौरान भक्ति गीतों पर हुए नत्यों ने सभी का मन मोह लिया।

विघ्न विनाशक गणेशजी एवं मां दुर्गा की आरती के बाद संचालन कर रहे राजीव अरोड़ा ने मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की महिमा का बखान किया। मां नवरात्रों में घर मेरे आई माता गीत के बीच स्कंदमाता के स्वरूप में शेर पर सवार तनिशा अरोड़ा के आते ही मां के जयकारे से पांडाल गूंज उठा।

शेरा वाली मइया मेरी गीत पर रजत अरोड़ा एवं ब्यूटीफुल मइया गीत पर शानू गुप्ता के डांस ने वाहवाही लूटी। कमेटी के युवकों ने शनिदेव का क्रोध शांत करने आए बजरंगबली और बाजाजी के नाटकों का प्रभावी मंचन किया। मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती की।

बजरंगबली स्वरूप में अंकुर गुप्ता, सूर्यदेव बने गोलू, शनिदेव बने करन, सोम बने रजत, मंगल बने विष्णु, शनिदेव की पत्नी बने शोभित ठाकुर, भक्त की सौतेली माता बनी सुरुचि, सौतेला भाई बनी प्रीती, बालाजी बने अंकुर तथा उनके भक्त बने ऋषभ का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में समिति के सभी सदस्यों ने मां दुर्गा और बालाजी के जयकारे लगवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed