फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sipaahee ne divyaang bhaajapa neta ko maara danda

सिपाही ने दिव्यांग भाजपा नेता को मारा डंडा

Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
sipaahee ne divyaang bhaajapa neta ko maara danda
मामले की जानकारी देते भाजपा मंडल महामंत्री अभय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। भाजपा के तालग्राम मंडल के महामंत्री ने तालग्राम थाने के सिपाही पर अभद्रता करने और डंडा मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना प्रभारी के अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष से भी की है। फिलहाल सिपाही पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

रोहली गांव निवासी ठाकुर अभय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू भाजपा के तालग्राम मंडल के महामंत्री हैं। दिव्यांग अभय ने बताया कि बुधवार को कस्बे में सैनिटाइजर और मास्क बांटकर एक साथी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। कस्बे के मुख्य बाजार तिराहे पर ड्यूटी कर रहे सिपाही ने टोका और मास्क न लगाए होने की बात कहकर डंडा मार दिया। सिपाही ने कई डंडे और चलाए जो बाइक के पीछे लगे। विरोध करने पर सिपाही के साथ रहे होमगार्ड ने अभद्रता की और गिरा कर पीटने की धमकी दी। साथ ही फोन पर फोर्स भी बुला लिया।
विज्ञापन

अभय का कहना था कि वह चेहरे पर रूमाल बांधे थे। अभय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तालग्राम से शिकायत की लेकिन उन्होंने सिपाही और होमगार्ड पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा नेता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत को मामले की जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी से शिकायत करेंगे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed