{"_id":"648caadcc6551dd869044fc4","slug":"siege-of-dho-in-support-of-potato-farmers-kannauj-news-c-12-1-289901-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आलू किसानों के समर्थन में डीएचओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आलू किसानों के समर्थन में डीएचओ का घेराव
Sat, 17 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। आलू की घटती कीमत और बढ़ते कोल्ड स्टोरेज के किराए से परेशान किसानों के समर्थन में सपा ने डीएचओ का घेराव किया। विकास भवन स्थित उद्यान विभाग के दफ्तर पहुंचकर कोल्ड स्टोर का किराया कम करने की मांग रखी। इसके लिए कोल्ड स्टोर संचालकों संग बैठक कर उन्हें किसानों के हित में किराया कम करने के लिए तैयार करने को कहा गया।
आलू उत्पादकों के समर्थन में सपा ने आंदोलन छेड़ रखा है। इसी कड़ी में पहले 14 जून को बोर्डिंग ग्राउंड से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर किसानों की समस्या के निस्तारण की मांग की गई थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया गया। सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुआई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को जोरदार तरीके से उठाते हुए कोल्ड स्टोर संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। डीएचओ सीपी अवस्थी को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर आलू भंडारन शुल्क में की जा रही मनमानी को रोकने के साथ ही जायद की मक्का को एमएसपी वाली फसल में शामिल कराने की मांग की। बिजली बिल माफी योजना को लागू करने और भीषण बिजली कटौती को बंद करने की भी मांग की गई। नवाब सिंह यादव ने कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संजय दुबे, पवन बाजपेई, वीरपाल यादव, अनंत यादव, हेमंत यादव, उदयवीर, आशीष यादव, जीतू सैनी आदि मौजूद रहे।