{"_id":"64135678226c292c2501fdcd","slug":"shubhansi-clears-neet-pg-entrance-exam-kannauj-news-c-12-1-126683-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा शुभांसी ने पास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा शुभांसी ने पास की
विज्ञापन
छिबरामऊ। जनपद के मेधावी छात्र शुभांसी दुबे ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पास कर जनपद कन्नौज का नाम रोशन किया है। एमबीबीएस करने के बाद पहले ही प्रयास में हुए शुभांसी के चयन से इलाके के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
मोहल्ला बजरिया निवासी डॉ. अनुपम दुबे की पुत्री शुभांसी दुबे ने वर्ष 2016 में नीट परीक्षा पास कर एसआरएमएस आईएमएस बरेली कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ की उपलब्धि हासिल करने के लिए शुभांसी मेहनत और लगन से जुटी रहीं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद हाल ही में हुई नीट पीजी करने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुई थी, इसमें पूरे देश से लगभग एक लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया था। 14 मार्च को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में शुभांसी ने पहले प्रयास में ही 501 वीं रैंक हासिल की।
बता दें कि शुभांसी ने साल 2013 में सीबीएसई बोर्ड बोर्ड से हाईस्कूल 95 प्रतिशत, इंटरमीडिएट 82 प्रतिशत अंकों से पास किया था। नीट पीजी की प्रवेश परीक्षा में सफल होने की जानकारी से पिता डॉ. अनुपम दुबे, मां डॉ. नीलम दुबे व दादी रामसिया ने उसका मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शुभांसी की इस उपलब्धि पर सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, निवर्तमान चेयरमैन राजीव दुबे, डॉ. प्रत्यूष दुबे, मनोज दुबे, सभासद सुशील पांडेय आदि ने बधाई दी।