फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shrrgaal philm se baaleevud mein hunar dikhaenge ajay

श्रृगाल फिल्म से बालीवुड में हुनर दिखाएंगे अजय

Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
shrrgaal  philm se baaleevud mein hunar dikhaenge ajay
अभिनेता रवि किशन के साथ शूटिंग करते अजय चौहान (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के मान नगला गांव में रहने वाले किसान के बेटे अजय चौहान श्रृगाल फिल्म से बालीवुड में हुनर दिखाएंगे। यह फिल्म शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अजय चौहान को बचपन से अभिनय में रुचि थी। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि साल 2022 में कानपुर के एक कालेज से बीटेक के दौरान अनुकृति रंग मंडल से अभिनय के गुर सीखना शुरू किया। अभिनय के प्रति रुझान ने साल 2016 में दिल्ली और फिर मुंबई पहुंचा दिया। भाग्य ने भी साथ दिया। बालीवुड की श्रृगाल फिल्म में मौका मिल गया। यह फिल्म शिक्षा में भ्रष्टाचार पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मार्च या अप्रैल माह में रिलीज होगी। इस फिल्म में रवि किशन, अंशुमान राय व एनके निम मुख्य भूमिका में हैं। अजय के अनुसार मां पद्मा चौहान को गाने का काफी शौक था। मां से ही बालीवुड में जाने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

वेब सीरीज में भी नजर आएंगे
अजय चौहान वेब सीरीज ’’हम निकम्मा बनाते हैं‘‘ में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आशुतोष सेमवाल, संजय चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। शूटिंग अभी चल रही है। जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक ने गोद में उठाया तो हुई सुखद अनुभूति
अजय चौहान बताते हैं कि साल 2009 में वह नगर के जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में थे। 15 अगस्त के पर्व पर उन्होंने देशभक्ति का गीत सुनाया। इसके बाद इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रबंधक प्रभात दुबे ने गोद में उठा लिया। उन्होंने खूब प्रशंसा की थी। इसके बाद आगे बढ़ने का हौसला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed