{"_id":"675dd07e9008f084a801ebec","slug":"shortage-of-doctors-resolved-25-selected-kannauj-news-c-214-1-knj1005-122563-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूर हुई डॉक्टरों की कमी, 25 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूर हुई डॉक्टरों की कमी, 25 का हुआ चयन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डॉक्टर की कमी को दूर करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एमबीबीएस डॉक्टरों का वॉक इन इंटरव्यू लिया गया। 27 पदों के सापेक्ष 25 डॉक्टरों का चयन किया गया। इनकी तैनाती 100 शैया अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी में की जाएगी। डॉक्टरों की कमी दूर होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
जिले की 14 सीएचसी और 35 पीएचसी पर करीब 178 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष सिर्फ 100 डॉक्टर ही तैनात थे और 78 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य केंद्रों पर खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की। जिले में 27 एमबीबीएस के डॉक्टरों की भर्ती के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में साक्षात्कार लिया गया। इनमें 25 डॉक्टरों का चयन किया गया। सभी को प्रोविजनल ऑफर लेटर जारी किए गए।
सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि वॉक इन इंटरव्यू से चयनित डॉक्टरों की नियुक्ति 100 शैया अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी पर की जाएगी। डॉक्टरों की कमी दूर होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।