फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shehnai resonated in PSM College, 103 couples got married

Kannauj News: पीएसएम कॉलेज में गूंजी शहनाई, 103 जोड़े एक दूजे के हुए

Sat, 21 Mar 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shehnai resonated in PSM College, 103 couples got married
कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को 103 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम में 101 हिंदू जोड़ों का विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का पीएसएम कॉलेज में शहनाई की गूंज से वातावरण रोमांचित हो उठा। वहीं प्रांगण में शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। इस दौरान प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र पर हो रहे यह विवाह समारोह अत्यंत शुभ और मंगलकारी हैं। कहा कि विवाह केवल दो लोगों का संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच विश्वास, प्रेम और संस्कारों का अटूट बंधन है। जीवन की नई यात्रा में परिश्रम, आपसी समझ और सम्मान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन

सरकार प्रत्येक युवा को स्वावलंबी बनाने, अपने कौशल और शिक्षा के बल पर आगे बढ़े तथा सीएम युवा उद्यमी जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण करें। यह योजना निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सशक्त सहारा बन रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। अगला आयोजन 23 मार्च को होगा, जिसमें जलालाबाद, गुगरापुर व कन्नौज नगर के 110 लाभार्थियों का विवाह कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर वैशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed