{"_id":"5835d80c4f1c1b262413c19a","slug":"sekhana-fever-spread-a-death-three-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखाना में फैला बुखार, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखाना में फैला बुखार, एक की मौत, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शेखाना में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं पर्याप्त न होने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवकों का कानपुर में इलाज चल रहा है।
शेखाना मोहल्ला निवासी फकरुद्दीन का 27 वर्षीय पुत्र फैजान उर्फ रानू कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका शहर के कई अस्पतालों में उपचार कराया गया, लेकिन लगातार प्लेटलेट्स घटते गए। अंत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी तीन दिन पहले मौत हो गई। इसी तरह मोहल्ले के ही निवासी अनवर हुसैन का 17 वर्षीय पुत्र सहवाज हुसैन भी बुखार की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
अभी सहवाज हुसैन की हालत में सुधार नहीं है। उसके बड़े भाई आजम हुसैन भी बुखार की चपेट में हैं। उन्हें भी निजी अस्पताल के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। शहर के मोहल्ला शेखाना में फैले बुखार से मोहल्लेवासी परेशान है। सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हसीब हसन का कहना है स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर न होने के कारण उनके मोहल्ले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उनके दो सगे भाई इसी रोग की चपेट में है। इसी तरह सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग मोहल्ले में फैले बुखार की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है, जिससे मोहल्लेवासी परेशान है। उनका बड़ा भाई फैसल भी बुखार की चपेट में है। स्थानीय अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में सीएमओ डा. उदयभान सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल सहित मेडिकल कालेज में सभी प्रकार के बुखार का उपचार है। वहीं लोगों को रोक से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।